Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिब्रह्मानंद नेताम होंगे गिरफ्तार? झारखंड पुलिस को मिलेगा पूरा सहयोग, पढ़िए सीएम...

ब्रह्मानंद नेताम होंगे गिरफ्तार? झारखंड पुलिस को मिलेगा पूरा सहयोग, पढ़िए सीएम भूपेश, पूर्व CM रमन की प्रतिक्रिया…

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी करने झारखंड पुलिस कांकेर पहुंच चुकी है। ब्रम्हानंद नेताम के विरुद्ध कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले का आरोप लगाया था। यानि कांग्रेस की सावित्री मंडावी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। इधर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह समेत पूर्व ,मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस मामले को षड्यंत्र करार दिया है, तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड पुलिस को सहयोग देने की बाद कही है।

2019 का मामला, झारखंड पुलिस पहुंची छत्तीसगढ़

मिलीं जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस की एक टीम ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने भानुप्रतापपुर पहुँच चुकी है। अब किसी किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी लगाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर बताया था कि झारखंड के जमशेदपुर में 15 मई 2019 को दर्ज एक प्रकरण में ब्रम्हानंद नेताम का नाम है। इस मामले में 15 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलने का आरोप है।

जेल हुई, तो भी जनता भाजपा को जिताएगी: बृजमोहन अग्रवाल

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, तीन साल से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहन मरकाम जी द्वारा पीड़िता का नाम उजागर करना, इस प्रकार गिरफ्तारी का मामला सामने आना, चुनाव में प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई करना; लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। अगर हमारे प्रत्याशी को जेल हुई फिर भी यहां की जनता व कार्यकर्ता मिल कर ब्रम्हानंद नेताम को चुनाव जिताएगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि इस आरोप का न ही कोई समन न कोई आदेश जारी हुआ। अचानक से आरोप लगा दिए गए और आज गिरफ्तारी भूपेश बघेल की घबराहट को साफ जाहिर करती है। उन्हें हार की आशंका लगातार सता रही है जिस कारण वो इस प्रकार हरकत अपने पड़ोसी राज्य के साथ मिलकर कर रहे है।

सीएम भूपेश बोले, कानून अपना काम कर रहा है, इतना हाय तौबा क्यों ?

वहीं इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी बलात्कारी के साथ खड़ी है,जो कि नैतिकता के खिलाफ है। बीजेपी हमेशा नैतिकता की बात करती थी, लेकिन क्या कोई पार्टी बलात्कार के आरपी के साथ खड़ी होती है।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अगर गलती हुई थी, तो बीजेपी को इस बात को स्वीकार करना चाहिये, लेकिन वह आरोपी नेता को बचाने की कोशिश कर रही है। बघेल ने आगे कहा कि बीजेपी पहले रही थी कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं,अब पुलिस आ गई है, तो फिर किस बात का हाय तौबा मचा रही है।

लोकतांत्रिक तरीके से करेगी विरोध: रमन सिंह

इधर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह प्रकरण साल 2019 का है। मान लिया कि अगर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी है, तो वह कार्रवाई 24 घंटे के भीतर होनी थी, जबकि इस मामले में झारखंड की पुलिस 3 साल तक इंतज़ार करती रही। उन्होंने आगे कहा कि ब्रम्हानंद नेताम का नाम एफआईआर में नहीं थी, उसे बाद में जोड़ने का प्रयास किया गया है।

जब ब्रम्हानंद नेताम चुनाव का फार्म भरने की तैयारी करने लगे, जब कांग्रेस को अपनी हालत सबसे ख़राब दिखने लगी। हार के भय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन साल पुराने प्रकरण को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। रमन सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई नोटिस या समन जारी नहीं हुआ और झारखंड पुलिस गिरफ्तारी करने पहुंच गई, जो कि गलत है। भाजपा प्रजातांत्रिक तौर पर इसका विरोध करेगी।

नेताम पर संकट देगा सावित्री मंडावी को फायदा

बहरहाल इस मामले में कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है। वहीं इस प्रकरण में ब्रह्मानंद नेताम ने ने कहा है कि यह कांग्रेस की साजिश है,क्योंकि वह कभी जमशेदपुर गए ही नहीं है।छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर रहे उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यह सीट कांग्रेस के पास थी,लेकिन अब भाजपा इसे हासिल करने में मेहनत कर रही है।

भानुप्रतापुर से विधायक रहे मनोज मांडवी के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम को टिकट दिया है। वही कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मांडवी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद खाली पड़ी भानुप्रतापपुर सीट की जनता अपना अगला विधायक चुनने के लिए 5 दिसम्बर को मतदान करेगी और 8 दिसम्बर को काउंटिग के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights