Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिबिलासपुर: बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 वर्षों में...

बिलासपुर: बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 वर्षों में सिर्फ काम का किया दिखावा: गैरी वडिंग…

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह गैरी वडिंग आज, शनिवार को प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। जहां बिलासपुर में गैरी वडिंग ने 2 जुलाई को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली और पार्टी की गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

इस दौरान गैरी वडिंग ने कहा, 2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साहब बिलासपुर आ रहे हैं। महारैली को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव एक-एक घर पहुंच रहे हैं। आज, बिलासपुर विधानसभा, बिल्हा विधानसभा और बेलतरा विधानसभा के लोगों से मुलाकात करुगा।

सहप्रभारी गैरी वडिंग ने कहा, हम लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद कर रहे हैं। हमें सकारात्मक रिजल्ट मिल रहे हैं। जिससे यह स्पष्ट होता है कि जनता ने अबकी बार परिवर्तन का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, जनजातीयों के हक और जन सुरक्षा के उन मुद्दों पर विस्तार से काम करेगी, जो पिछली सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए हैं। पार्टी जन साधारण तक अपनी गारंटी लेकर जाएगी। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं।

वडिंग ने कहा, प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 वर्षों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया, जबकि यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने सिर्फ 5 सालों में बहुत से कार्य किए, तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हुआ। दिल्ली में मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी दे रहे हैं, स्वास्थ्य जांच और दवाई भी मुफ्त है। पंजाब में “आप” की सरकार बनते ही तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह सब अब भी कोसों दूर है।”

गैरी वडिंग ने कहा, बीजेपी और कांग्रेस झूठे वादे और लोकलुभावन घोषणा, छल-कपट करके वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। दोनों पार्टियों ने केवल प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। छत्तीसगढ़ियों के हित में आजतक कोई काम नहीं हुआ। ऐसा क्यों..? क्या दोनों पार्टियों को प्रदेश की जनता से नफरत है, या फिर कांग्रेस-बीजेपी, दोनों मिलीभगत से प्रदेश के लोगों का विकास नहीं चाहती हैं। इन दोनों पार्टियों ने सिर्फ झूठे सपने दिखाकर षड्यंत्रपूर्वक प्रदेश की जनता का वोट लेने का काम किया, धोखा किया, झूठ बोलकर उनका हक मारने का काम किया। लेकिन अब ऐसा नहीं चलने वाला है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights