Tuesday, March 10, 2026
Homeअन्यक्यों होता है चीजो का दाम 99, 999 , 699 जैसे फिगर...

क्यों होता है चीजो का दाम 99, 999 , 699 जैसे फिगर में

क्यों होता है चीजो का दाम 99, 999 , 699 जैसे फिगर में

ताज़ख़बर36गढ़:- अक्सर हम शौपिंग करने बाजार जाते है या कही भी किसी उत्पाद का होर्डिंग या प्रचार देखते है तो हमें चीजो का दाम अक्सर 9 के फिगर में यानी की 499, 99 , 999 दिखता है।हमने आज तक इसके बार में विचार नहीं किया और और जाकर सामान ले आते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की आखिर इतने बड़े बड़े शोरूम और माल्स में आखिर एक रूपया कम कैसे दिखाया जाता है और क्यों दिखाया जाता है। अगर आपको नही पता तो हम आपको बता देते है की इसके पीछे दो वजहे है –


मानसिकता और सेलिंग
हम सबको को कम पैसे में अधिक अच्छा सामान चाहिए होता है और हम दुकानवाले से अधिक से अधिक पैसा कम करवाने की कोशिश करते है। दूकान वाले भी अधिक मात्र में सामान बेचने की कोशिश करते है और इसीलिए वो इसकी कीमत ऐसी रखते है। मान लीजिए आप कोई शर्ट लेने गए और आपको उस जगह दो कीमत दिखी एक तो 599 , और एक 500। पांच सौ वाली शर्ट थोड़ी कम क्वालिटी की है और 599 वाली अधिक अच्छी क्वालिटी की है और आप इसे नहीं खरीदना चाहते लेकिन जब आप रेट देखेगे तो आपका मन बन जायेगा क्योकि इसमें केवल 99 रुपये ज्यादा में अधिक अच्छा सामान मिल रहा है। इसे कहते है सेलिंग स्ट्रेटजी जो की हर कंपनी के पास होती है इसीलिए वो दाम ऐसे फिगर्स में रखती है। अगर आप नहीं भारत में ऐसे कई सारे लोग तो होगे जो इस मानसिकता के साथ कोई ना कोई सामान अधिक खरीद लेते होंगे , इसीलिए इन चीजो की कीमत ऐसे रखी जाती है जससे अधिक से अधिक सामान ग्राहकों को कम दाम दिखाकर बेचा जाए जो की है नहीं
फायदा
इसके पीछे दूसरी जो सबसे बड़ी वजह है वो है फायदा यानी की एक रुपये का फायदा। अक्सर आप जब इस फिगर में सामान खरीदते है तो आप दुकानवाले से एक रूपया वापस नहीं लेते और कहते है रख लो या फिर वही कहता है की चेंज नहीं है या फिर आपको वो एक सस्ती क्वालिटी की टॉफ़ी दे देता है जिसकी कीमत एक रुपये से भी कम होती है। ऐसे में वो एक रुपये कम लेता है। मान लीजिए किसी कंपनी के एक देश में दस हजार आउटलेट है और एक आउटलेट में लगभग सौ ऐसे कस्टमर आते है जो अपन एक रुपया वापिस नहीं लेते मतलब सीधा है की उसके पूरे दिन का फायदा हुया दस लाख जो कही भी दर्ज नहीं होता है और ये पूरी तरह से ब्लैक मनी यानी की काला धन होता है। ऐसे बहुत सारे स्टोर्स है जो ऐसा करके दिन के कई हजारो का प्रॉफिट बना लेते है और जिनका कही रिकॉर्ड नहीं होता जिससे हमारे देश और समाज को नुकसान होता है। इसीलिए जब कभी आप सामान लेने जाए तो अपने एक रुपये की डिमांड जरूर करे

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights