Monday, March 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़मोहन मरकाम बने मंत्री: राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ,...

मोहन मरकाम बने मंत्री: राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ में पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ में पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस संगठन और कैबिनेट में फेरबदल के बाद अब मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर बहुत पहले ही संकते दे चुके हैं।

कैबिनेट का हुआ विस्तार
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपना सत्ता बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में उन्होंने आंतरिक कलह मिटाने के लिए टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया था। अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी कैबिनेट में शामिल कर लिया गया है। मरकाम को प्रेमसाय टेकाम के स्थान पर मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। टेकाम से गुरुवार को इस्तीफा लिया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मरकाम के मंत्री बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “मोहन मरकाम को 100 दिनों का मंत्री बनाकर मरकाम को झुनझुना पकड़ा दिया गया है। साथ ही, उन्होंने ट्वीट में लिखा, “प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के 4 माह पहले हार के डर के कारण एक तरफ भूपेश बघेल को को आधी कुर्सी बांटनी पड़ रही है और दूसरी तरफ संगठन के अध्यक्ष को बदला जा रहा है। मतलब साफ है कि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार सुनिश्चित है।”

अंतर्कलह को मिटाने के लिए हुआ फैसला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से कलह चल रही थी, जो आगामी चुनाव में पार्टी के लिए एक खतरा साबित हो सकती थी। इसको देखते हुए पार्टी ने टीएसी सिंहदेव को राज्य का नया डिप्टी सीएम नियुक्त किया था। वर्तमान में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पास स्वास्थ्य विभाग है, लेकिन उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को कुछ नए विभाग और दिए जा सकते है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights