Homeक्राइमफर्जी दस्तावेज के सहारे किम्स अस्पताल और प्रापर्टी को कराया अपने नाम,...

फर्जी दस्तावेज के सहारे किम्स अस्पताल और प्रापर्टी को कराया अपने नाम, मां और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

बिलासपुर। मगरपारा स्थित किम्स अस्पताल के डाक्टर ने अपनी मां और भाई के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रापर्टी पर कब्जा और वेतन में गड़बड़ी की शिकायत की है। डाक्टर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने डाक्टर भाई और उनकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

मगरपारा में रहने वाले डा वाई राजशेखर कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता डा वाईआर कृष्णा का निधन 2020 में हुआ। पिता की मौत के बाद उनके छोटे भाई वाई रविशेखर और मां वाई कमलाने फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रापर्टी और किम्स अस्पताल अपने नाम पर करा लिया।

इसकी शिकायत 2021 में सिविल लाइन थाने में की गई। इधर अतिरिक्त कलेक्टर ने जून 2022 में अपने आदेश कहा कि असत्य कथन करते हुए आदेश पारित करा लिया है। उन्होंने तीन अलग-अलग शपथ पत्र में अलग-अलग बयान दिया है। इसी तरह उच्च न्यायालय में एक अलग शपथ पत्र दिया गया है।

डाक्टर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से ढाई साल से वेतन में भी गड़बड़ी की जा रही है। साथ ही सरकार को उनके वेतन की जानकारी दी जा रही है। इसका उन्हें टैक्स जमा करना पड़ रहा है। उन्होंने दस्तावेज के साथ पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts