क्राइम

पुलिस का नशे के कारोबारियों पर प्रहार, पुलिस एवं ड्रग प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस ने जनता से की अपील…

BSP News: Police attack drug dealers, joint action by police and drug administration, police appeal to public...

बिलासपुर। तार बाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनाक्षी मेडिकल पर मुखबिर सूचना के आधार पर रेड एवं NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही के पश्चात मिली जानकारी के आधार पर ड्रग कंट्रोल प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही की गई।

नशे के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से सी एस B सिविल लाइन उमेश गुप्ता व CSP कोतवाली पूजा कुमार एवं ड्रग प्रशासन से ड्रग इंस्पेक्टर सुनील पांडा एवं सोनम जैन तथा तारबाहर थाना प्रभारी गोपाल सत्पथी के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर मोहन मेडिकल गायत्री नगर चौक एवं तिवारी मेडिकल तार बिहार में रेड की गई।

जाँच पर पाया गया कि इन मेडिकल स्टोर्स के द्वारा बिना रिकॉर्ड और बिना प्रिस्क्रिप्शन की शेड्यूल एच वन की दवाइयाँ जोकि NDPS एक्ट में भी नियंत्रित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती है उनका बिक्री किया जा रहा था इस क्रम में इन दुकानों में पंचनामा की कार्यवाही कर इनके लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई है।

उक्त कार्यवाही में CSP सिविल लाइन उमेश गुप्ता IPS एवं CSP कोतवाली पूजा कुमार IPS, थाना प्रभारी तार बहार गोपाल सत्पति, उप निरीक्षक संजीव ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह ,आरक्षक भार्गव, देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, आशीष की भूमिका सक्रिय रही है।

जनता से अपील
आप अपने क्षेत्र में ऐसे किसी भी दुकान या फिर मेडिकल स्टोर जहाँ पर नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है, इसकी सूचना तुरंत ड्रग कंट्रोलर या पुलिस को देवें जिससे उन पर तत्काल कार्यवाही की जा सकी।

error: Content is protected !!
Latest