Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिसाय सरकार की नाकामी बलौदा बाजार की घटना: देश में हुई बदनामी...

साय सरकार की नाकामी बलौदा बाजार की घटना: देश में हुई बदनामी को छुपाने, विपक्ष के नेताओं को कर रही परेशान…अटल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने गुरुवार को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कोटा के विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बलौदाबाजार के मामले में भाजपा की साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में न भाषण दिये और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुये। वे भीड़ में पांच मिनिट रूक कर वापस आ गये थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है।

अटल श्रीवास्तव ने दी नसीहत, साथ ही किए सवाल:

  • बलौदाबाजार के मामले में साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को डुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है।
  • कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है।
  • विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में न भाषण दिये और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुये। वे भीड़ में पांच मिनिट रूक कर वापस आ गये थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है।
  • सरकार, ‘पुलिस बताये किन भाजपा नेलाओं को नोटिस दिया, या पूछताछ की गयी। न्याय सगत ‘कार्यवाही होनी चाहिये।
  • भाजपा सरकार का च रित्र और व्यवहार ‘8 माह में ही अलोकतांत्रिक हो गया है।
  • पत्रकारों को गलत तरीके से फंसाने उनकी गाड़ी में गांजा रखा जाता है। विषक्ष के विधायक को झ्ठे मुकदमे में फंसा कर गिरफ्तार किया गया।
  • बलौदाबाजार के मामले में सतनामी समाज और कांग्रेस के लोगों को चिन्हांकित करके उनको जेलों में डाला गया।
  • कांग्रेस भाजपा सरकार के इस आताताई चरित्र से डरने वाली नहीं। इस प्रकार के कृल्यों से हमारा कार्यकर्ती और मजबूती से सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठायेगा।
  • बलौदानाजार में हुई आगजनी की भयावह घटना शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही ब सरकार की इटेलीजेंट के फैल हो जाने के कारण हुई। समय रहते सरकार व प्रशासन सचेत हो जाता ब समाज के द्वारा सीबीआई जांच की मांग को पूर्व में ही मान लेता तो प्रदेश को शर्मसार करने वालीं घटना से बचा जा सकता था।
  • पूरी घटना के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है। लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई और इतनी बडी घटना को अंजाम दिया गया, जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है।
  • साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदाबाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आंदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे विध्वंसक प्रतिक्रिया नहीं होती।
  • आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच हो।
  • धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों ‘के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माईक के लिए रूपयों की व्यवस्था किसने किया?
  • इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले की। गिरफ्तारी क्यां नहीं हई नागपुर से 250 से अधिक लोम आये थेवो ‘कौन थे?
  • सरकार ने उन परनजर क्यों नहीं रखा था? रैली की शुरूआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया?
  • भीड कोरोकने की कोशिश क्यों नहीं हुईं? आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे, लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी
  • एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने ‘के बजाय पलायन क्यों कर गये?
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights