Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: एटीएम में डकैती डालने से पहले...

बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: एटीएम में डकैती डालने से पहले 11 आदतन बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में हाथियार जप्त…

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नेहरू चौक के स्टेट बैंक के एटीएम में डकैती की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से पिस्तौल, देसी कट्टा, तलवार और फरसा जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने की धारा 310(4)(5) बीएनस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कार्यवाही की गई है। पुरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बिलासगुड़ी में प्रेस वार्ता कर पुलिस ने खुलासा किया कि पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि मिनी बस्ती जतिया तालाब के पास गंभीर घटना को अंजाम देने के लिए आदतन बदमाश हथियारों के साथ योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर एसपी रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप और एडिशनल एसपी अनुज कुमार को सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच से समन्वय बना कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मिनी बस्ती जतिया तालाब के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान मिनी बस्ती जहराभाठा निवासी स्वराज कुरे एवं अन्य जतिया तालाब सुलभ कॉम्पलेक्स के पास हथियारों के साथ बैठे थे और गंभीर घटना करने की फिराक में थे।

पुलिस की टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। जिन्हें दौड़ा कर सावधानी पूर्वक घेरेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ पर स्वराज कु्े के द्वारा बताया गया कि पिस्टल एवं कारतूस को धीरेंद्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल से खरीदा है तथा अपने ससुराल में छुपा कर रखा है। अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वीराज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल, विजय कुमार तोमर से पूछताछ पर उनके द्वारा भी धीरेंद्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल मध्य प्रदेश से हथियार खरीदी करना बताएं। स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बड़े सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाष कुरे, रितेश उऱ् चिंटू अग्रवाल, अश्विनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरू चौक के एटीएम में डकैती करने की योजना बना रहे थे जिसे उन्होंने पूछताछ में कबुल किया।

जब्त हाथियार, सामान

गिरफ्तार आरोपियों से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो नग मैगजीन,10 जिंदा कारतूस, एक तलवा, एक चाकू, 2 फरसा ,10 मोबाइल,1 मारुति वेगन आर कार जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • 01. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 02. राज उर्फ बडे सिदार पिता वासुदेव उम्र 39 वर्ष सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 03. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले पिता भुखउ कोशले उम्र 42 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 04. दिलीप बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 05. विकास उर्फ विक्की बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 06. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 07. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल पिता धनष्याम उम्र 28 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने मस्जिद गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 08. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 09. विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना म.प्र.
  • 10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
  • 11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights