Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे में चार चाकू बाजों को किया गिरफ्तार,...

बिलासपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे में चार चाकू बाजों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से दो बटनदार चाकू बरामद…

बिलासपुर के हटरी चौक स्थित रूखमणी कॉम्पलेक्स में दुर्गा विसर्जन के दौरान सिगरेट पीने से मना करने पर उत्पन्न हुए विवाद में तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रार्थी पुरूषोत्तम पटेल, निवासी मंगला चौक, बिलासपुर, ने 14 अक्टूबर 2024 को थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे और उनके साथी दुर्गा विसर्जन देखने गए थे। वहां मौजूद मो. मुस्तकीम उर्फ नफीस खान, सागर यादव, और विजय यादव से सिगरेट पीने से मना करने पर विवाद हुआ। आरोपियों ने प्रार्थी को अश्लील गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मो. मुस्तकीम ने बटनदार चाकू निकालकर प्रार्थी पर हमला किया, जिससे उसकी कमर पर गंभीर चोट आई। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दयालबंद स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

दूसरी घटना: ज्वाली नाला के पास गिरफ्तारी

इसी दिन दुर्गा विसर्जन के दौरान, पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ज्वाली नाला के पास बटनदार चाकू लेकर घूम रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यश गुप्ता नामक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights