Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमपंखे से लटकी मिली बॉलीवुड की बाइकर चेतना पंडित की लाश, मामले...

पंखे से लटकी मिली बॉलीवुड की बाइकर चेतना पंडित की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ताज़ाख़बर36गढ़:- 27 साल की फेमस मोटरसाइकिल राइडिंग चेतना पंडित की लाश उनके गोरेगांव स्थित फ्लैट में मिली, चेतना परेशान थी और उन्होंने पंखे से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली है. पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे चेतना ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नही ठहरा है लिखा कि मैं अपने सपनों को पूरा नही कर पाई. बता दें कि चेतना अपनी दोस्तों के साथ मुंबई के गोरेगाव पूर्व में एक फ़्लैट में रहती थी, चेतना कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली थी और कई सालों से मुंबई में रह रहीं थी. चेतना पंडित मुंबई में मोटरसाइकिल राइडिंग की कोच थी. जो महिलाओं को बाइक चलाने का प्रशिक्षण देती थी.

गौरतलब है कि चेतना ने भारतीय सिनेमा की तमाम ऐक्ट्रेस को फिल्मों में बाइक से स्टंट करना और चलाना भी सिखाया. जिसमें से अनुष्का शर्मा, भी एक हैं. मुम्बई पुलिस के अनुसार  चेतना ने जब ख़ुदकुशी की वो उस वक़्त घर में अकेली थीं. लेकिन कल देर शाम जब उनकी एक फ्लैटमेट वापस लौटी तो दरवाज़ा अंदर से बंद था. उन्होंने कई बार दरवाज़ खोलने की कोशिश की और चेतना को मोबाइल पर फ़ोन भी लगाया. जब कोई जवाब नहीं मिला तो एक चाभी वाले को बुलाकर दरवाज़ा खोला गया तो अंदर चेतना पंखे से लटकी मिली. पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है. जांच कर रही है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights