Saturday, February 21, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर में फिर लूट की वारदात: रमेश ज्वेलर्स से 10 किलो चांदी...

बिलासपुर में फिर लूट की वारदात: रमेश ज्वेलर्स से 10 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना पार, तीन दिन में दूसरी घटना से दहशत…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बार फिर बड़ी लूट की खबर सामने आई है। जिले के सीपत क्षेत्र अंतर्गत खमरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दुकान बंद कर रहे संचालक को निशाना बनाकर बदमाशों ने सोना-चांदी से भरे बैग लूट लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक विनय सोनी रोज की तरह दुकान का शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। मौका पाकर बदमाशों ने जमीन पर रखे दो बैग उठाए और तेज रफ्तार से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 8 से 10 किलो चांदी और लगभग 60 ग्राम सोना रखा हुआ था।

घटना के बाद आरोपी अकलतरा–बलौदा मार्ग की दिशा में भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि तीन दिन के भीतर लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights