Thursday, May 21, 2026
Homeक्राइमहोली पर हाई अलर्ट: बिलासपुर में 78 पेट्रोलिंग वाहन, 37 बाइक दस्ते...

होली पर हाई अलर्ट: बिलासपुर में 78 पेट्रोलिंग वाहन, 37 बाइक दस्ते तैनात — 128 गुंडा बदमाश जेल, 337 बाउंड ओवर…

बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने शहर भर में सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार कर दिया है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अधिकारी तैनात हैं।

शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है, जिनमें प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी के साथ 6-6 जवान मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त 37 बाइक पेट्रोलिंग टीम भी सक्रिय है, जिनमें प्रत्येक पर 2-2 जवान तैनात हैं। सभी जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं देर रात 2 बजे तक विभिन्न चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। होलिका दहन के दौरान भी पुलिस की विशेष निगरानी रही और सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य एवं नियंत्रित बताई गई है।

होली के मद्देनजर पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

  • 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाशों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  • 36 आदतन अपराधियों पर धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
  • 337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126 एवं 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई।
  • 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।
  • 22 आरोपियों को धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
  • आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के 64 प्रकरण दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों और अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बिलासपुर पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग, नशाखोरी या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights