Homeछत्तीसगढ़तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी...

तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश; योग आयोग से लेकर इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण तक बढ़ा प्रोटोकॉल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के तीन महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन की ओर से 2 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया। आदेश के बाद संबंधित पदाधिकारियों को शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के स्तर पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।

जारी आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य मंत्री का यह दर्जा मुख्य रूप से शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के उद्देश्य से प्रदान किया गया है। इसका अर्थ यह नहीं है कि संबंधित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रशासनिक अधिकार या मंत्रिपरिषद से संबंधित अधिकार प्राप्त होंगे।

संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार मिलने वाली सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनके संबंधित प्रशासनिक विभाग, बोर्ड, आयोग अथवा प्राधिकरण की होगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts