Monday, February 2, 2026
Homeक्राइममहिला ने लगाया सी एम डी कॉलेज के प्राचार्य पर दुष्कर्म का...

महिला ने लगाया सी एम डी कॉलेज के प्राचार्य पर दुष्कर्म का आरोप

महिला ने लगाया सी एम डी कॉलेज के प्राचार्य पर दुष्कर्म का आरोप
 

 बिलासपुर। प्रदेश के प्रतिष्ठित सी एम डी कॉलेज के प्राचार्य दीपक चक्रवर्ती के विरुद्ध आज एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका मेघा टेम्बुलकर के समक्ष पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ प्रिंसिपल दीपक चक्रवर्ती के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है जिसमे पीड़िता ने बताया कि वह प्राचार्य के साथ एक वर्ष से आरसीएम का कार्य करती थी जहा मौके का फायदा उठाते हुए प्राचार्य ने उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेतन अवस्था मे दुष्कर्म को अंजाम देना बताया है। यही नही दुष्कर्म के आरोपी प्राचार्य पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की ब्लैकमेलिंग कर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था औए दुष्कर्म की बात किसी और को बताने पर पीड़ित को व बच्चों को जान मारने की धमकी देता था।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका (महिला सेल) ने बताया की आज 3 बजे पीड़ित अपने पति के साथ महिला सेल कार्यालय पहुचकर प्राचार्य के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत की है जिसके बाद महिला पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। बिलासपुर संभाग का जाना माना कॉलेज है। सी एम डी जिसके प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगने से छात्र संगठनों की गतिविधियों में हलचल का माहौल पैदा हो गया। प्रतिष्ठित कॉलेज के प्राचार्य के ऊपर चरित्रहीनता का आरोप लगने अपने आप में शर्म की बात है। जबकि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्राचार्य ने अगस्त महीने में पहली बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और बार बार उसे अश्लील कृत्य के लिए बाध्य करता था पीड़िता के लाख मना करने के बावजूद प्राचार्य द्वारा बुरी तरह से धमकाया जाता था जिससे त्रस्त आकर पीड़ित महिला ने अपने पति को सारी घटना की जानकारी दी जिसपर आज महिला ने पति को साथ लेकर अपने ऊपर हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्राचार्य के विरुद्ध शिकायत करने का साहस की गई है।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights