Homeरेलवेकृपया ध्यान दें: ट्रेन से 2 लाख तौलिये, 81000 चादर, 7000 से...

कृपया ध्यान दें: ट्रेन से 2 लाख तौलिये, 81000 चादर, 7000 से ज्‍यादा कंबल और 55 हजार पिलो कवर चुरा ले गए यात्रीगण


अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर के अनुसार पश्चिम रेलवे ने पिछले वित्‍त वर्ष के दौरान चोरी गए सामानों की लिस्‍ट जारी की है। इसके तहत सामने आया है कि यात्रीगण 1,95,778 तौलिए, 81,736 चादरें और  55,573 पिलो कवर चुरा कर ले गए।

यही नहीं रेलवे को 5,038 तकिए भी गायब मिले। चोरी गए कंबलों की संख्‍या 7,043 है। इसके अलावा टॉयलट में रखे गए 200 मग गायब मिले। इतना ही नहीं यात्री हर साल 1,000 टोंटियां और 300 फ्लश पाइप भी चुरा ले जाते हैं।

भारतीय रेलवे को पिछले तीन वित्‍तीय वर्षों में करीब 4000 करोड़ रुपए की आर्थिक नुकसान पहुंचा है। नुकसान का अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि रेलवे को बैडशीट 132 रुपए में, तौलिया 22 रुपए और तकिया 25 रुपए में पड़ता है। 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts