Homeछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका के आने से पहले कांग्रेस में हलचल तेज...बड़े...

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका के आने से पहले कांग्रेस में हलचल तेज…बड़े नेताओं ने शुरू किया ताल ठोंकना…मुख्यमंत्री बघेल जाएंगे पुनिया के क्षेत्र…

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनायी गईं प्रियंका गांधी ने भले ही अभी अपना विधिवत कार्यभार ग्रहण न किया हो लेकिन पार्टी में चुनावी हलचलें तेज हो गई हैं। बड़े योद्धाओं ने ताल ठोंकना प्रारम्भ कर दिया है।

इस बीच, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के फतेहपुर सीकरी के दो दिनी दौरे से उनके यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। जनता दल से अपना राजनीतिक कॅरियर प्रारम्भ करने वाले मशहूर अभिनेता राजबब्बर की आगरा पुरानी लोकसभा सीट रही है। दो बार वह यहां से चुनाव जीते।

लोकसभा चुनाव 2019: जीत के लिए BJP सोशल मीडिया को बनाएगी हथियार, जानें क्या है प्लानिंग
2008 में कांग्रेस में शामिल हुए। लेकिन 2009 में आगरा सीट सुरक्षित हो गई। राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद सीट के उपचुनाव में डिम्पल यादव को हराया। 2014 में गाजियाबाद से चुनाव हार गए। वह राज्यसभा सदस्य हैं। बब्बर के फतेहपुर सीकरी के मौजूदा दो दिन के दौरे से एक बार फिर उनके चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गयी है।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 फरवरी को बाराबंकी को जा रहे हैं। बाराबंकी में पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बाराबंकी पार्टी के बड़े नेता और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी पी.एल. पुनिया का क्षेत्र हैं। वह 2009 में यहां से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2014 में पुनिया चुनाव हार गए लेकिन वह दूसरे नंबर पर थे। मौजूदा समय में वह राज्यसभा में हैं और इस बार उनके बेटे तनुज पुनिया के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। तनुज पुनिया यहां चुनाव लड़ने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts