Advertisement
अन्य

छत्‍तीसगढ़ के किसानों को सरकार का दीवाला का तोहफा, मिलेगा 2100 करोड़ रुपये का बोनस

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के किसानों को धान का बोनस देने का फैसला किया है। किसानों को दीवाली से पहले 2,100 करोड़ रुपए का बोनस दिया जाएगा। सरकार दीवाली से पहले प्रदेश के 13 लाख पंजीकृत किसानों को 3 सौ रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान का बोनस बांटेगी।
छत्‍तीसगढ़ के किसानों को सरकार का दीवाला का तोहफा, मिलेगा 2100 करोड़ रुपये का बोनस
यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मामले में सहमति मिल गई है। जल्‍द ही आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। इससे प्रदेश के 13 लाख किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इसके पूर्व सन 2013-14 में सरकार ने 2,374 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर बांटे थे।

रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ के 50 से ज्यादा विकासखंड में सूखे की स्थिति है। वर्षा नहीं होने की वजह से पेयजल का संकट होगा तथा किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016-17 का धान बोनस दीवाली से पहले बांट दिया जाएगा। अगले साल चुनाव के पहले भाजपा विकास यात्रा निकालेगी।

विकास यात्रा से पहले 2017-18 का धान बोनस बांटा जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को बोनस देने का एलान किया था। कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दल और किसानों के संगठन पिछले तीन साल से धान बोनस की मांग को लेकर समय-समय पर आंदोलन करते रहे हैं।

error: Content is protected !!