Homeस्वास्थ्ययह फूल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतने ही हमारी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते...

यह फूल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतने ही हमारी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं

यह फूल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतने ही हमारी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं

फूल देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। फूलों का प्रयोग पूजा-पाठ व सजावट के लिए किया जाता है। पर क्या आपको पता है आयुर्वेद में फूलों को औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।यह देखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतने ही हमारी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

1- गेंदे का फूल हमारी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो प्रतिदिन गेंदे के फूल के रस का सेवन करें। ऐसा करने से आपका पेट स्वस्थ हो जाएगा। इसके अतिरिक्त गेंदे के फूल के रस को नारियल के ऑयल में मिलाकर स्कीन पर लगाने से फोड़े फुंसियों की समस्या दूर हो जाती है।

2- अनार के फूल में भरपूर मात्रा में विटामिन A मौजूद होते हैं। अनार के फूलों को पीसकर एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से स्त्रियों में गर्भधारण की क्षमता बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त जले हुए जगह पर अनार के फूलों का रस लगाने से जलन व दर्द से आराम मिलता है।

3- अगर आप नियमित रूप से प्रातः काल के समय चमेली के फूलों को अपनी आंखों पर रखते हैं।तो इससे आपकी आंखों की कमजोरी दूर हो जाती है। मुंह में छाले होने पर चमेली के फूलों को चबाने से छालों की समस्या दूर हो जाती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts