Homeरेलवेगुड न्यूज: रेलवे के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दशहरे से पहले मिलेगा...

गुड न्यूज: रेलवे के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दशहरे से पहले मिलेगा 18000 रुपए बोनस


रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बंपर तोहफा दिया है। रेलवे ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। दशहरे से पहले रेलवे कर्मचारियों को 17950 रुपए का बोनस मिलेगा। रेलवे बोर्ड के तीन और चार श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड ने तय किया है की दशहरे के पहले ही इन कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 17950 रुपए उनके खाते में जमा करवाए जाएंगे।

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा

मीडिया रिपोर्ट में ऑल इंडिया रेलवे मैन्,स फेडरेशन के जीएम मिश्रा और एजीएस एम माथुर के हवाले कहा है कि रेलवे कर्मियों को दशहरे से पहले बोनस दिया जाएगा। उन्हें पहले 75 दिन का बोनस देने का फैसला किया गया था, लेकिन बाद में बोर्ड ने इसे 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। बोनस थ्री और फोर क्लास के कर्मचारियों को दिया जाएगा।

रेलवे कर्मचारियों को 17950 रुपए का बोनस

रेलवे कर्मियों को 17950 रुपए का बोनस दिए जाने का फैसला किया गया है। जिसके लिए अलग से सप्लीमेंट्री बिल पास करके एक ही दिन में सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में बोनस की रकम जमा करवाई जाएगी। रेलवे यूनियन के मुताबिक कर्मचारियों को उत्पादकता के आधार पर बोनस मिलेगा।

दशहरे से पहले मिलेगी खुशखबरी

गौरतलब है कि बीते साल 3500 की सीलिंग लिमिट बढ़ाकर 7000 रुपए की थी। सीलिंग लिमिट बढ़ने से कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और उन्हें पहले से ज्यादा बोनस मिलेगा। बोर्ड ने इस बार एआईआरएफ की मांग को मानते हुए कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का निर्णय लिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts