Advertisement
राजनीति

विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस घोषणापत्र में 3200 रुपये क्विंटल पर धान खरीद का वादा, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, जाति जनगणना भी होगी…

किसानों का कर्ज माफ करना और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद के साथ धान का खरीद मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के प्रमुख वादों में किसानों का कर्ज माफ करना और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद के साथ धान का खरीद मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करना शामिल हैं। पार्टी ने इसका नाम भरोसे का घोषणा पत्र दिया है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रायपुर, गृहमंत्री ताम्रध्‍वज साहू ने दुर्ग में घोषणा पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाएगी।

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के प्रमुख वादों में किसानों का कर्ज माफ करना और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद के साथ धान का खरीद मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करना शामिल हैं। पार्टी ने इसका नाम भरोसे का घोषणा पत्र दिया है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रायपुर, गृहमंत्री ताम्रध्‍वज साहू ने दुर्ग में घोषणा पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाएगी।

किसानः कर्ज माफ, धान खरीद 3200 रु/क्विंटल

पार्टी ने कहा है, 2018 में कांग्रेस सरकार बनते ही 18.5 लाख किसानों का 9272 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया था। इस बार भी कांग्रेस सरकार बनते ही कर्ज माफ किया जाएगा। पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल प्रति एकड़ की धान खरीद करती थी। इसे बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है। किसानों को धान की कीमत 3200 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रुपये की जगह अब 6000 रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त 4000 रुपये सालाना बोनस भी मिलेगा। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों को मिलने वाली राशि 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष की जाएगी। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने 7 की जगह 63 लघु वनोपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदना शुरू किया है। पार्टी का वादा है कि समर्थन मूल्य के अतिरिक 10 रुपए प्रति किलो दिए जाएंगे।

घरेलूः 200 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलिंडर पर 500 रु. सब्सिडी

पार्टी ने कहा है कि अगली बार उसकी सरकार बनते ही 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली मिलेगी। पार्टी ने वादा किया है कि अगली बार उसकी सरकार बनने पर महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। प्रति सिलिंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में जमा की जाएगी। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 7.5 लाख परिवारों को केंद्र सरकार ने आवास नहीं दिया है। हम उन सभी 7.5 लाख परिवारों और 10 लाख अन्य जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के तहत आवास दिया जाएगा। यानी कुल 17.50 लाख गरीब परिवार को आवास दिया जाएगा।

युवाः प्रवेश शुल्क नहीं, उद्योग के लिए कर्ज पर 50% सब्सिडी

राज्य के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय महाविद्यालयों में डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। स्कूली शिक्षा पहले की तरह निःशुल्क रहेगी। राज्य के 6,000 शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा। युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिए ऋण पर अब तक 40% सब्सिडी दी जाती थी। इसे बढ़ाकर 50% करने का वादा है।

स्वास्थ्यः गरीबों को 5 लाख की जगह 10 लाख तक की सहायता

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीबों को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की बजाय 10 लाख रुपए तक मिलेंगे। गरीबी रेखा से ऊपर (APL) के लोगों को 50 हजार की बजाय अब 5 लाख रुपए तक की सहायता मिल सकेगी। सड़क दुर्घटना या अन्य आकस्मिक दुर्घटना में घायल लोगों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का वादा

-20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी
-किसानों का कर्ज माफ
-KG से PG तक शिक्षा मुफ्त
-तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा की दर 6000 रूपए, और 4000 रुपए सालाना बोनस
-भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए किसानों को धान की कीमत 3200/क्विंटल
-200 यूनिट फ्री बिजली
-प्रति सिलेंडर रिफिल पर 500 रूपए की सब्सिडी
-17.50 लाख गरीब परिवार को आवास देंगे
-लघु वनोउपजों की MSP पर 10 रु/किलो अतिरिक्त मिलेंगे
-10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
-सड़क हादसों/आकस्मिक घटनाओं में मुफ्त इलाज
-तिवरा फसल की MSP पर खरीदी
-परिवहन व्यवसाय से जुड़े मोटर मालिकों के साल 2018 तक मोटरयान कर व ब्याज कर्ज माफ
-700 रूरल व अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे
-सभी सरकारी स्कूल आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेड होंगे
-महिलाओं के स्व-सहायता समूह व सक्षम योजना के कर्ज माफ होंगे
-जाति जनगणना होगी
-युवाओं को उद्योग हेतु 50% सब्सिडी के साथ सीधा ऋण उपलब्ध होगा
-अंत्येष्टि संस्कार में आवश्यक सामग्री (लकड़ी-कंडे) सरकार देगी

error: Content is protected !!