Monday, November 10, 2025
Homeक्राइमदेह व्यापार में संलिप्त महिलाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— सिरगिट्टी थाना...

देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— सिरगिट्टी थाना को सुपुर्द की गईं संदिग्ध महिलाएं…

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर शहर में कानून व्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएसपी अनीता प्रभा मिंज के नेतृत्व में गठित “रक्षा टीम” ने गुरुवार शाम को शहर के विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

टीम में उप निरीक्षक संतोषी अग्रवाल, महिला आरक्षक रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर एवं प्रधान आरक्षक गिरधारी शामिल रहे। पुलिस टीम ने कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र, शनिचरी चौक और तिफरा के आसपास गश्त की।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर कुछ संदिग्ध महिलाओं पर पड़ी, जो लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थीं। आज भी ये महिलाएं संदिग्ध अवस्था में खड़ी पाई गईं। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुँची, वे भागने की कोशिश करने लगीं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पुलिस के साथ हुज्जतबाजी की। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि ये महिलाएं लंबे समय से देह व्यापार में संलिप्त हैं और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही हैं।

पुलिस ने सभी संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु थाना सिरगिट्टी को सुपुर्द किया।

डीएसपी अनीता प्रभा मिंज ने बताया कि शहर में महिला सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest