Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमसुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, 6 महिलाएं शामिल

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, 6 महिलाएं शामिल

छत्तीसगढ़ की सीमा में तेलंगाना के नक्सल विरोधी फोर्स ग्रेहाउंड को बड़ी सफलता मिली है।

छत्तीसगढ़ की सीमा में तेलंगाना के नक्सल विरोधी फोर्स ग्रेहाउंड को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में 10 माओवादी मारे गए हैं। इनमें से 6 महिला नक्सली हैं। वहीं एक जवान शहीद हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा व महाराष्ट्र की फ़ोर्स ने एक जॉइंट आपरेशन लांच किया था। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर के जंगल में ग्रेहाउंड की माओवादियों से मुठभेड़ हो गई।

इसमें छह महिलाओं समेत 10 नक्सली मारे गए हैं।इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में नार्थ तेलंगाना स्पेशल जोनल कमेटी का अध्यक्ष दामोदर व लक्ष्मणा भी शामिल हैं।

घटना स्थल से एक एके 47, एक इंसास व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में ग्रेहाउंड के एक जवान के शहीद होने की जानकारी भी मिली है। मारे गए नक्सलियों के शव हेलीकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम ले जाए गए हैं। मुठभेड की पुष्टि बस्तर डीआईजी सुंदर राज ने की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights