Homeराजनीतिमां ने उतारी आरती, शिव सेना सांसद संजय राउत ने छुए पैर;...

मां ने उतारी आरती, शिव सेना सांसद संजय राउत ने छुए पैर; गिरफ्तारी से पहले का वीडियो आया सामने…

पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां को गले लगाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ईडी की ओर से राउत को गिरफ्तार किए जाने से ठीक पहले का है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में संजय राउत को अपनी मां को गले लगाते देखा जा सकता है। मां सविता राउत अपने बेटे संजय राउत को टीका लगाती हैं और उनकी आरती भी उतारती हैं। इस दौरान वह बहुत भावुक हो जाती हैं, राउत उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद वह अपनी मां का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।

राउत के घर से 11.5 लाख रुपये नकद जब्त

मालूम हो कि गिरफ्तारी से पहले ईडी ने राउत के घर पर करीब नौ घंटे तक छापेमारी की, जिसमें 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। राउत को दक्षिण मुंबई के ऑफिस में छह घंटे की पूछताछ के बाद रविवार आधी रात के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने दावा किया कि राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया।

मेरे खिलाफ झूठा मामला तैयार किया: राउत

राज्यसभा सदस्य राउत को मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत में आज पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी हिरासत की अपील करेगा। गिरफ्तारी से पहले राउत ने कहा था कि संघीय एजेंसी की कार्रवाई का उद्देश्य शिवसेना और महाराष्ट्र को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ झूठा मामला तैयार किया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts