Monday, March 16, 2026
HomeराजनीतिCG Elections 2023: सीएम भूपेश बघेल का कटाक्ष, रमन सिंह और अभिषेक...

CG Elections 2023: सीएम भूपेश बघेल का कटाक्ष, रमन सिंह और अभिषेक सिंह को शायद भाजपा से टिकट न मिले…

CHHATTISGARH 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। विपक्ष की तेजी के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्साह और आत्मविश्वास पर कोई असर नज़र नहीं आ रहा है।

शुक्रवार को उन्होंने रायपुर में पत्रकारों से कहा कि राज्य की अलग – अलग विधानसभाओं कांग्रेस संकल्प शिविर का आयोजन कर रही है, इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सीएम बघेल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है, सभी चुनाव की तारीख का इंतज़ार कर रहे हैं।

भाजपा के टिकट वितरण पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा और पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी जैसे नेताओं का पत्ता साफ़ कर दिया गया हैं। बघेल ने कहा कि टिकट वितरण में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के भांजे को टिकट मिला है, इसका मतलब है कि शायद रमन सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह को शायद टिकट न मिले।

ज्ञात हो कि भूपेश बघेल का कटाक्ष संदर्भ में भी है, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सम्पूर्ण भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती आई है। फ़िलहाल भाजपा की पहली सूची में उन विधानसभा क्षेत्रों को रखा गया है, जहां भाजपा को लगातार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। अपनी पहली सूची में भाजपा ने अपने बड़े नेताओं और पुराने चेहरों को पूरी तरह से साइड लाइन कर दिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights