Homeछत्तीसगढ़Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ने घोषित...

Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ने घोषित किये उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट…

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा लोकसभा के रण में किसे उतारेगी, इसकी तस्वीर साफ़ हो गई है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। प्रथम सूची में पार्टी ने 195 से ज्यादा सीटों पर नामों की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रुपकुमारी चौधरी, कांकेर से भोजराज नाग को टिकट दिया है।

इसी प्रकार कोरबा से सरोज पांडेय, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, बिलासपुर से तोखन साहू, बस्तर से महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में में प्रदेश की सत्ता गंवाने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 11 में 9 सीटें अपने नाम करने में सफल रही थी। वहीं प्रदेश बनने के बाद से कांग्रेस 2004 और 2019 में ही 2 लोकसभा सीटों के आंकड़े तक पहुंची थीं, जबकि बाकी के लोकसभा चुनाव में उसके खाते में सदा ही एक ही सीट आई है। इन आंकड़ों के बाद भी कांग्रेस दावों में पीछे नहीं रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts