Friday, March 20, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर पुलिस की संवेदनशील पहल, दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक...

बिलासपुर पुलिस की संवेदनशील पहल, दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, यातायात पुलिस रहेगी मुस्तैद…

बिलासपुर। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए आम नागरिकों की सुविधा के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर के ट्रैफिक सिग्नलों को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य चिलचिलाती धूप में सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालकों को राहत पहुंचाना है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने जानकारी दी कि इस विशेष व्यवस्था के तहत सिग्नल बंद रहने की अवधि में भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। यदि किसी परिस्थिति में यातायात बाधित होता है या अव्यवस्था उत्पन्न होती है, तो संबंधित चौक पर सिग्नल को तत्काल पुनः चालू कर दिया जाएगा।

ट्रैफिक जवानों को दी गई ‘छायानुमा छतरी’
बिलासपुर पुलिस ने न केवल आम नागरिकों का ध्यान रखा है, बल्कि ट्रैफिक ड्यूटी में लगे जवानों की भी परवाह की है। धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को “छायानुमा छतरी” प्रदान की गई है, जिससे वे गर्मी में कुछ राहत पा सकें और अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर सकें।

नागरिकों से नियम पालन की अपील
बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे उन चौक-चौराहों पर जहां सिग्नल बंद रहेंगे, यातायात नियमों का पालन करें और धीमी गति से वाहन चलाते हुए सावधानीपूर्वक क्रॉसिंग करें। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।

जनसहयोग से ही सफल होगी यह पहल
यह पहल नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। भीषण गर्मी में सिग्नल पर खड़े रहना जहां कष्टप्रद होता है, वहीं अनुशासित यातायात व्यवस्था के बिना शहर में अव्यवस्था फैलने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में नागरिकों का सहयोग और नियमों के प्रति सजगता ही इस प्रयास को सफल बना सकती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights