Homeराजनीतिदिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- पत्रकारों को पैकेज...

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- पत्रकारों को पैकेज के नाम पर कर रही है बदनाम

ताज़ाख़बर36गढ़:- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह पत्रकारों को पैकेज के नाम पर बदनाम कर रहे है। ईमानदार पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह इन दिनों मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक जाजम में लाने के लिए एकता यात्रा कर रहे है। जिसके तहत वे बडवानी पहुंचे थें। दिग्विजय सिंह से जब यहां के शासन मंत्री बालकिशन पाटीदार द्वारा मीडिया को लेकर दिए गए बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होनें कहा, भाजपा को अहम और अंहकार हो गया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा वे समझते है कि मीडिया के सारे लोग बिकाऊ हैं जनसम्पर्क विभाग के लोग खुलेआम इस बात को कहते है कि छोटे पत्रकार कौन होते हैं। बड़े-बड़े एडीटर को पैकेज देते हैं पैकेज का उपयोग करके पत्रकारों को सरकार बदनाम कर रही है।

बालकिशन पाटीदार द्वारा मीडिया को लेकर दिए गए बयान के बाद उनका काफी विरोध किया जा रहा है। लोग इस बयान के बाद मांग कर रहे हैं कि बालकिशन अपने पद से जल्द से जल्द इस्तीफा दें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts