Friday, April 17, 2026
Homeक्राइमफरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से झूमाझपटी, दो गिरफ्तार; शासकीय...

फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से झूमाझपटी, दो गिरफ्तार; शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज…

बिलासपुर। थाना तोरवा क्षेत्र में फरार आरोपी की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता और झूमाझपटी का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मस्तुरी के अपराध क्रमांक 736/2025 में दर्ज मामले के फरार आरोपी नागेन्द्र राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम 14 अप्रैल 2026 को लालखदान स्थित उसके निवास पर दबिश देने पहुंची थी। पुलिस द्वारा घर पहुंचकर परिजनों से दरवाजा खोलकर तलाशी में सहयोग करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने सहयोग से इंकार कर दिया।

काफी देर बाद जब दरवाजा खोला गया और पुलिस टीम तलाशी लेने लगी, तभी आरोपी के परिजन सुब्रत राय और उद्याचल राय आक्रोशित हो गए। दोनों ने पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए झूमाझपटी शुरू कर दी, जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

इस घटना के बाद थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत धारा 132, 221 और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी नागेन्द्र राय की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights