Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने आचरण...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने आचरण में संयम बरतने की जरूरत…


पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने आचरण में संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को अपने आचरण के जरिये उदाहरण स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जिस पद पर काबिज हैं वह अपने आप में एक बड़ी नैतिक जिम्मेदारी का आभास कराता है। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री की नैतिकता के अनुरूप आचरण करने की आवश्यकता है। उन्हें पीएम पद की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए।

मनमोहन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की पुस्तक “फेबल्स ऑफ फ्रैक्चर्ड टाइम्स” के विमोचन के मौके पर यह बातें कहीं। प्रधानमंत्री को ऐसे समय में सलाह देना जब सार्वजनिक बहस का स्तर गिरता जा रहा है। सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर जब भी भाजपा शासित राज्यों का दौरा किया करते थे, उनके मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध बहुत अच्छे होते थे।

डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके इस दावे की पुष्टि करेंगे कि संप्रग शासन के दौरान भाजपा शासित राज्यों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। अत: प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि उन्हें पीएम कार्यालय के उसूल सिद्धांतों के मुताबिक संयम का प्रयोग करना चाहिए। खासतौर से तब जब वह उन राज्यों में जाते हैं जो उनके अलावा अन्य पार्टियों द्वारा शासित होते हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights