Homeराजनीतिबीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती...

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती…

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ है. इसकी जानकारी खुद अमित शाह ने ट्विटर के जरिए दी. शाह ने ट्विट किया-मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है. ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा. शाह का इलाज एम्स में चल रहा है. वरिष्ठ डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है.

गौरतलब है कि अमित शाह की तबीयत आज शाम अचानक खराब हो गई. तबीयत खराब होने के कुछ देर बाद ही अमित शाह एम्स पहुंचे. जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष को सीने में दर्द और सांस लेने में की शिकायत भी है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts