बिलासपुरराजनीति

बैंक के कर्ज से तंग आदिवासी किसान ने किया आत्महत्या…रमन सरकार है किसान की मौत के जिम्मेदार…… शैलेश

बैंक कर्ज से तंग आदिवासी किसान ने किया आत्महत्या…रमन सरकार है किसान की मौत के जिम्मेदार…… शैलेश

बिलासपुर. अकाल की वजह से कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।गौरेला के ग्राम पिपरिया में हुई इस घटना में मृतक द्वारा बैंक का लोन नहीं चुका पाने की बात सामने आ रही है। इसके कारण मानसिक रूप से परेशान किसान ने मौत को गले लगा लिया।

पेंड्रा पुलिस के अनुसार ग्राम पिपरिया निवासी सुरेश सिंह मरावी पिता निरंजन सिंह मरावी (40) पेशे से किसान था। उसने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की लरकेनी शाखा से खेती-किसानी के लिए डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज की राशि जमा नहीं करने पर उसे बैंक से नोटिस मिला था। सुरेश सिंह को अपने दो भाइयों व चार बेटियों की शादी भी करनी थी। सूखा पड़ने से फसल चौपट हो गई। इसके चलते आर्थिक तंगी के कारण वह मानिसक रूप से परेशान रहता था। गुरुवार को वह अपने ससुराल ग्राम कुदरी आया था। उसकी पत्नी व बच्चे भी यहीं थे। शाम करीब छह बजे वह कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया। इस बीच परिजन को इसकी भनक नहीं लगी। जब तक उन्होंने देखा, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही थाने में दी गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सूखा राहत व मुआवजा उसे नहीं मिला था। वहीं बैंक का कर्ज चुकाने की चिंता अलग थी। टीआई सुशीला टेकाम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिजन ने बैंक कर्ज से परेशान होकर उसके आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद जानकारी ली जाएगी।

फसल बीमा का करोड़ो लेकर कंपनी फरार- शैलेश..

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ किसान और दूसरी ऒर सीबीआई की प्रताड़ना से व्यापारी ने आत्महत्या कर रहे हैं । रमन सरकार में हर तरफ हाहाकार है। वह इन मामले में लीपा पोती कर रही है। फसल बीमा का कंपनी करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई है। किसानों को एक 1- 2 पैसे 2 रुपए 4 भुगतान किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यह अन्नदाता के हत्या के दोषी है। पेंड्रा के किसान की मौत का जनता हिसाब लेगी।

error: Content is protected !!