Advertisement
राजनीति

सीवी रमन यूनिवर्सिटी के समर्थन में रैली, लोगों ने कहा!…बदनाम करने छल-बल का सहारा ले रहे कुछ नेता और राजनीतिक दल

बिलासपुर। डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी के समर्थन और पूर्व रजिस्ट्रार शैलेष पांडे समेत यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर की गई एफआईआर के विरोध में कोटा नगर में रविवार को विशाल रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कोटा क्षेत्र के सम्मानीय जन, महिलाएं, व्यापारी, छात्र-छात्राएं और कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

रैली में शामिल लोगों ने कहा कि डॉ. सी वी रमन विश्वविद्यालय कोटा का गौरव है। इसके कारण ही देश और प्रदेश में कोटा का नाम रोशन हुआ। हजारों विद्यार्थी यहां शिक्षा लेकर अपना भविष्य सवार रहे हैं।
ऐसे में कुछ राजनीति पार्टियों और नेताओं द्वारा पूरे क्षेत्र को, विश्वविद्यालय को और यहां के अधिकारियों को बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है। विश्वविद्यालय के समर्थन में लोगों ने रैली निकालकर शांति की अपील की और कहा कि क्षेत्र में अनेक विद्यार्थी यहां पढ़ते हैं। इस घटनाक्रम से अंचल का माहौल और शैक्षिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, जो सही नहीं है। कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए छल-बल का सहारा ले रहे हैं। कुछ पार्टियां विश्वविद्यालय को बदनाम करने के लिए घेराव, तालाबंदी जैसे काम कर रहीं हैं।

कोटा की जनता ने इस बात का घोर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने रैली में कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से यहां के लोगों को रोजगार मिला है। विद्यार्थी यहां पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना से कोटा क्षेत्र का आर्थिक सामाजिक और बौद्धिक विकास हुआ है । सुविधाओं में विस्तार हुआ है। हजारों विद्यार्थी वर्तमान में विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे झूठे आरोपों से विश्वविद्यालय को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कोटा क्षेत्र के समस्त नागरिक इस बात का विरोध करते हैं। लोगों ने मांग की कि जो लोग ऐसे शैक्षणिक वातावरण को खराब कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई प्रशासन को करना चाहिए। ऐसे लोग विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और क्षेत्र के शांति व शैक्षणिक माहौल को दूषित करने की कोशिश कर रहे हैं।

error: Content is protected !!