Tuesday, October 22, 2024
Homeराजनीतिमध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव2018: EVM बदलने का आरोप, स्टॉग रूम के बाहर कांग्रेस-...

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव2018: EVM बदलने का आरोप, स्टॉग रूम के बाहर कांग्रेस- बीएसपी कार्यकर्ताओं का हंगामा…


मध्य प्रदेश विधानसभा 2018 के मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 11 दिसंबर पर टिकी है। वोटिंग के बाद ईवीएम की सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी है। सतना में उत्कृष्ट विद्यालय में जिले के सात सीटों के EVM रखे गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा में तीन लेयर सिक्योरिटी तैनात की गई है। वहीं दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं राजनैतिक दलों ने यहां अपने प्रतिनिधियों को भी तैनात कर रखा है। इस बीच शुक्रवार को देर रात यहां हंगामा बरपा।

शुक्रवार को देर शाम दो लोग यहां कतार्टन में कुछ लेकर आते दिखे, जिसके बाद कांग्रेस और बसपा ने ईवीएम बदले जाने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। वीडियो देकने के बाद सभी दलों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्टॉग रूम सेंटर पर आकर हंगामा किया।

दरअसल स्टॉग रूम की निगरानी के लिए मतगणना स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें स्कूल के और सभी इंट्री गेटों के लाइव सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाते हैं। इसी स्क्रीन पर शुक्रवार रात 10 बजे के करीब दो लोग गाड़ी से उतरकर कॉर्टन में कुछ ले जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद कांग्रेस और बसपा समेत तमाम दलों ने ईवीएम बदले जाने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को देखते हुए डीएम समेत तमाम पदाधिकारियों को वहां आना पड़ा। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच का भरोसा देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शातं कराया।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!