Homeराजनीतिबिलासपुर: एन.एस.यू.आई. के सदस्यता अभियान का जिले में शुरूवात, मेम्बरशिप किया लान्च...

बिलासपुर: एन.एस.यू.आई. के सदस्यता अभियान का जिले में शुरूवात, मेम्बरशिप किया लान्च…

बिलासपुर। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि विगत 2 वर्षों से कोरोनाकाल के कारण एन.एस.यू.आई. के साथियों और छात्र-छात्राओं के बीच दूरियां आ गयी थी। उन फासलों को दूर करने एवं छात्र-छात्राओं और एनएसयूआई के बीच पूर्व की भांति समरसता बनाने के लिए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय और बिलासपुर जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा द्वारा राजधानी रायपुर में एन.एस.यू.आई. सदस्यता अभियान की शुरूवात करते लॉन्च किया गया है।

इसी कड़ी में आज बिलासपुर जिले में मेम्बरशिप एन.एस.यू.आई. सदस्यता का मुख्य उद्देश्य यह है कि एन.एस.यू.आई. पुनः अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनकी समस्या को टटोलेंगे और छात्रहित के मुद्दों पर उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे।

प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के माध्यम से रंजीत सिंह ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि NSUI में स्कूली छात्र-छात्राओं को जो ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत् हों उन्हें सदस्य बनाया जाएगा तथा विभिन्न कॉलेजों में जो किसी भी विभाग में पढ़ाई कर रहे हों उनकी सदस्यता करानी है, एन.एस.यू.आई. का सदस्य बनाने हेतु उनको कुछ दस्तावेज देने होंगे जैसे कॉलेज अथवा स्कूल का आई.डी. या फीस रसीद की छायाप्रति और वोटर आई.डी. कार्ड अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति साथ कि एक पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।

रंजीत सिंह ने यह भी बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 3 लाख एवं बिलासपुर जिले में 40 हजार एन.एस.यू.आई. के सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसीलिए यह भी निर्णय लिया गया है कि जो भी छात्र-छात्रा या NSUI का साथी अथवा छात्र नेता जिस भी महाविद्यालय अथवा स्कूल में अपनी सक्रियता दर्ज कराते हुए सबसे अधिकतम सदस्य बनाता है उसे उस विश्वविद्यालय-महाविद्यालय अथवा विद्यालय का अध्यक्ष घोषित किया जावेगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts