राजनीति

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार माफियाओं के कब्जे में: गोपाल साहू,  प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल…

Bilaspur: Chhattisgarh government in the possession of mafias: Gopal Sahu, state president questions law and order...

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश सरकार पर माफियाओं से घिरे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शराब, रेत, कोल और भूमाफिया से घिरी साय सरकार भ्रष्टाचार में पिछली सरकार के ही नक्शे कदम पर चल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। आलम यह है कि शांतिप्रिय समझे जाने वाले प्रदेश में दंगे फसाद हो रहे हैं।

बिलासपुर प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। जनता पहले कांग्रेस सरकार से त्रस्त थी और अब भाजपा सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। योग्य साथियों को उनके अनुभव के आधार पर संगठन में जगह दी जाएगी। आगामी चुनावों में टिकट भी उनकी योग्यता को देखकर दिए जाएंगे।

अकेले लड़ेंगे नगरीय चुनाव, गठबंधन नहीं
प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कहा की इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। नगरीय निकाय चुनाव मुलभूत सुविधा व समस्याओं पर केंद्रीत होता है। जनता के ऐसे मुद्दों को लेकर ही पार्टी मैदान में उतरेगी। सड़क, पानी, बिजली, नाली और सफाई की लड़ाई साहू ने कहा कि बिना सत्ता के सेवा नहीं की जा सकती। सेवा करने के लिए सत्ता का होना जरूरी है। प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है। सड़क, पानी, बिजली, सफाई आदी सेवाओं का हाल बेहाल है। सरकार कौन चला रहा है, सरकार है भी है कि नहीं है, कुछ भी समझ नहीं आ रहा। आम आदमी की मुश्किलों को दूर करने की लड़ाई पार्टी लड़ेगी।

भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ा जाएगा चुनाव: जसबीर
प्रदेश महासचिव जसबीर सिंग ने कहा कि नगरीय निकाय का चुनाव भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ा जाएगा। आगामी चुनाव को लेकर ही पार्टी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। नई टीम पूरी तरह से तैयार है और पूरे दम ख़म के साथ नगरीय निकाय का चुनाव प्रदेश भर में लड़ेंगे।

पत्रकारवार्ता में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, जिलाअध्यक्ष खगेश चन्द्राकर, मीडिया प्रभारी इरफ़ान सिद्दीकी व अन्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Latest