Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिसुशांत सिंह के परिवार ने शिवसेना के सांसद संजय राउत को भेजा...

सुशांत सिंह के परिवार ने शिवसेना के सांसद संजय राउत को भेजा लीगल नोटिस, बोले- अपने बयान पर 48 घंटे में माफी मांगें, नहीं तो…

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में महाराष्‍ट्र शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुख पत्र ‘सामना’ में कहा है कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके कारण उनके बेटे से अच्छे संबंध नहीं थे। इसपर सुशांत के स्‍वजन भड़क गए हैं।  

अब सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि वे अपने बयान पर 48 घंटे में माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा।जन्माष्टमी की छुट्टी के कारण आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस केस में किसी से पूछताछ नहीं करेगा। ईडी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से दो बार, उनके भाई शोविक से तीन बार, उनके पिता इंद्रजीत से एक बार पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा उनकी मैनेजर श्रुति मोदी और उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी से दो बार पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान भी दर्ज किया है।

सुशांत के पिता केके सिंह ने मंगलवार की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अब उन्हें मुखाग्नि देने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा- किसी ने भी मेरे बेटे को फांसी लगाते हुए नहीं देखा है। जब मेरी बेटी पहुंची तो सुशांत बिस्तर पर पड़ा था। सुशांत के पिता ने कहा कि केस में जांच की जरूरत है।

सुशांत केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर केस की जांच पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिया की याचिका पर सुशांत की मौत की जांच सीबीआई करे या मुंबई पुलिस, इस मसले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में लंबी बहस हुई। कोर्ट गुरुवार को इस मामले में फैसला सुना सकता है।

14 जून को सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्‍ट सुशांत के पिता ने पटना में एफआइआर दर्ज कराई। इसमें उन्‍होंने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार पर धन उगाही, ब्‍लैकमेल, सुसाइड के लिए उकसाने आदि के कई गंभीर आरोप लगाए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights