Monday, February 2, 2026
Homeअन्यछत्तीसगढ़: शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री बनाए गए ताहिर, युवा कांग्रेस के अनुभवों...

छत्तीसगढ़: शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री बनाए गए ताहिर, युवा कांग्रेस के अनुभवों का पार्टी को मिलेगा लाभ…

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर की जंबो सूची में अध्यक्ष गिरीश दूबे ने पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी जगह दी है, इन्हीं में शामिल मोहम्मद ताहिर पूर्व में युवा कांग्रेस में काफी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सन् 1992 से वार्ड कांग्रेस से शुरुआत की और 1996 में वार्ड अध्यक्ष बने, 2000 में प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव प्रोटोकॉल एवं प्रशासन रहे, इसके बाद 2002 में प्रदेश युवा कांग्रेस में महामंत्री पद पर रहे, युवा कांग्रेस में धमतरी, राजनांदगांव के प्रभारी का पद भी उन्होंने संभाला। इस दौरान वे लगातार विधानसभा एवम लोकसभा में पार्टी के लिए सक्रिय रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ओर से उन्होंने मुंबई साउथ सेंट्रल सीट की ज़िम्मेदारी निभाई। संगठन में काफी कार्यकुशल और अनुशासन प्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले मोहम्मद ताहिर की प्रेरणा से अनेक युवा एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में शामिल हुए और आज वे प्रमुख पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा मोहम्मद ताहिर को शहर महामंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने पर उनके शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के युवाओं ने खुशी का इजहार किया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights