Wednesday, February 5, 2025
Homeज्योतिष ज्ञानआज का राशिफल (13 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन...

आज का राशिफल (13 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (13 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के लोगों की आज किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी, आज आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं, सुख-सुविधाओं में धन व्यय होगा।

वृष :- वृष राशि के लोगों को आज राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, वहीं आज विरोधियों से उचित दूरी बनाए रखें। शांति से अपना काम करते रहें, आगे चलकर सफलता अवश्य मिलेगी।

मिथुन :- मिथुन राशि के लोगों के लिए धनागम के नए स्रोत खुलते नजर आ रहे हैं, अच्छी योजनाओं के मिलने से महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करने में सक्षम होंगे। वहीं इस राशि के जातक आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क :- कर्क राशि के लोगों की कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी, मन लगाकर कार्य करें, इस राशि के जातकों का रूझान आज आध्यात्मिकता की ओर बढे़गा, इसी के चलते किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।

सिंह :- सिंह राशि के लोगों का आज का पूरा दिन मेहमान नवाजी और घूमने-फिरने में व्यतीत होगा। इस राषि के जातक अगर रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो रोजगार मिलने की संभावना है।

कन्या :- कन्या राशि के व्यक्ति दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, आज दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रभावशाली लोग परामर्श देंगे। ऐसे में आप इस समय का पूर्ण उपयोग करें।

तुला :- तुला राशि के जातकों को आज भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। वहीं आज अपनी सकारात्मक सोच से आप बिगड़े हुए काम भी संवार लेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातक आज भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, नकारात्मक विचारों को दिल से निकाल दें। मेहनत से अपना काम करते रहें, आगे चलकर आपको लाभ होगा।

धनु :- धनु राशि के जातक किसी से कुछ पाने की अपेक्षा ना करें, ज्यादा अपेक्षाएं रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती हैं। वहीं आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें, हानि होने की संभावना है।

मकर :- मकर राशि के जातक आज घर-परिवार की चिंता छोड़ अपने करियर पर ध्यान दें, आपके लिए सफलता के विशेष योग बन रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों का मन आज धम-कर्म की ओर प्रवृत होगा, मंदिर में दर्शनों के लिए भी जा सकते हैं। वहीं आप कर्मठ होकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन :- मीन राशि के जातकों का आज जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। वहीं ऑफिस में भी ज्यादा काम होने की वजह से आप परेशान रहेंगे।

राशिफल – 13 अप्रैल 2018

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!