Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: ओम माथुर भाजपा के नए प्रभारी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा- पुरंदेश्वरी...

छत्तीसगढ़: ओम माथुर भाजपा के नए प्रभारी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा- पुरंदेश्वरी को विदाई देने आए हैं जेपी नड्डा….

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की जिम्मेदारी में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं और छत्तीसगढ़ की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी हो पद से हटा दिया गया है। राजस्थान के ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रभारी बना गया है। सह प्रभारी नितिन नबीन को बरकरार रखा गया है। यह आदेश जेपी नड्‌डा के निर्देश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया है। दिल्ली से जब शुक्रवार की शाम यह फरमान आया तब डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ही साथ रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर रहीं थीं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी को विदाई देने आए हैं।

जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लंबे अरसे बाद छत्तीसगढ़ आए। नड्डा पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आगामी विधानसभा को लेकर एक तरह से रोड-शो के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया है। साइंस कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन करके चुनावी बिगुल फूंक दिया है। एक तरह से कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जेपी नड्डा ने रिचार्ज कर दिया। राजधानी रायपुर में आज प्रदेश के तमाम दिग्गज भाजपा नेता मौजूद हैं। अचानक शाम को राष्ट्रीय नेतृत्व से आए बदलाव पत्र ने सियासी खलबली मचा दी। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और डी. पुरंदेश्वरी में बिल्कुल तालमेल नहीं बैठ रहा था। समय-समय पर टकराव की बातें सामने आते रही हैं। राजनीतिक जानकार यह भी आकलन लगा रहे हैं कि अब डॉ. रमन एक बार फिर छत्तीसगढ़ भाजपा की सियासत में पहले की तरह सशक्त हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा में लगातार हो रहे बदलाव

भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता है। ओम माथुर को नरेंद्र मोदी का काफी करीबी भी माना जाता है। ओम माथुर आरएसएस के प्रचारक थे। बाद में उन्हें गुजरात राज्य का प्रभारी बनाया गया। माथुर गुजरात के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रभारी भी रह चुके हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ भाजपा में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाकर बिलासपुर सांसद अरुण साव को नया अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को हटाकर नारायण चंदेल को नया नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अब छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को हटाकर राजस्थान के ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights