Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीति'दो लोगों ने मिलकर अध्यक्ष चुन लिया', CM भूपेश बोले- शराबबंदी पर...

‘दो लोगों ने मिलकर अध्यक्ष चुन लिया’, CM भूपेश बोले- शराबबंदी पर प्रदर्शन करने BJP स्मृति ईरानी-हेमा मालिनी को बुला ले…

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी चर्चा जोरों पर है। किसके हाथों में कमान दी जाए इस पर मंथन चल रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत गुट के विधायकों के बागी तेवर के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के दौड़ में शामिल होने की सुगबुगाहट थी। बघेल इससे पहले भी कह चुके हैं कि वे अध्यक्ष की रेस में नहीं हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मैं अभी काफी जूनियर हूं। शराबबंदी पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर सीएम ने कहा कि प्रदर्शन करने स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी बुला लें।

भूपेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कोई भी लड़ सकता है। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बहुत बड़ी बात है। उसके लिए अनुभव का होना जरूरी है। कांग्रेस संगठन में चुनाव चल रहा है। 30 तारीख तक नामांकन होना है। कौन मैदान में रहेगा यह स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन भाजपा के लोग बताए कि उनके अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया। कोई प्रत्याशी नहीं, कोई दावेदार नहीं, कोई हलचल नहीं, कोई चर्चा नहीं और अध्यक्ष बन गया। दो आदमी ने बनाया दिया। इसके बारे में भी उन्हें बोलना चाहिए।

डॉ. रमन सिंह बताएं क्यों शराबंदी नहीं किए

छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला मोर्चा आंदोलन करने जा रही हैं। उनसे पूछ लें शराबबंदी क्यों नहीं किए। भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल पर बात कर लें। स्मृति इरानी और हेमा मालिनी को बुलाएं ताकि धरना में भाग लें और प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सकें कि महंगाई इतनी क्यों बढ़ रही है। खाद्य सामानों के इतनी कीमत क्यों बढ़ रही है। आंदोलन करना है तो उत्तराखंड जाएं, जहां अंकिता के साथ अन्याय हुआ और उनके परिवार वाले लड़ रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights