Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिखड़गे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की तो रेणुका चोधरी...

खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की तो रेणुका चोधरी को याद आया अपना दर्द, बोलीं- मुझे सुर्पणखा कहा था…देखें वीडियो

गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की उसके बाद कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी पीएम मोदी पर हमला किया है। रेणुका चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में मेरी तुलना सुर्पणखा से की थी। रेणुका चौधरी ने कहा कि जब मेरी तुलना सुर्पणखा से की गई थी तो उस वक्त यह मीडिया कहां था। रेणुका चौधरी ने जिस तरह से ट्वीट करके पीएम मोदी पर हमला किया, उसके बाद सोशल मीडिया पर लोग 2018 का वह वीडियो तलाश रहे हैं जिसमे रेणुका चौधरी संसद में हंस रही हैं, जिसे सुनने के बाद पीएम मोदी ने सुर्पणखा का जिक्र किया था।

खड़गे के बयान पर हंगामा: गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की थी, जिसके बाद से खड़गे के बयान पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल खड़गे ने कहा था कि पीएम मोदी का चेहरा निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव हर जगह नजर आता है, क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं। आखिर कितनी बार हमें उन्हें देखना पड़ेगा। खड़गे के इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि यह हर गुजराती का अपमान है, इसका जवाब गुजरात की जनता जरूर देगी।

रेणुका ने याद दिलाया 2018 का वाकया: जिस तरह से रेणुको चौधरी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के रावण वाले बयान पर ट्वीट करके 2018 के वाकये का जिक्र किया है जिसमे पीएम मोदी ने सुर्पणखा का जिक्र किया था, उसके बाद लोग रेणुका चौधरी का पुराना वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने 2018 के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज मिला है। अगर रेणुको चौधरी खुद की हंसी सुर्पणखा से तुलना करती हैं तो वह खुद ही सेल्फ गोल कर रही हैं।

2018 का वीडियो आया सामने: बता दें कि 2018 का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जोकि राज्यसभा का है। उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने तत्कालीन राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू से कहा कि सभापति जी आप रेणुका जी को कुछ मत कहिए, मेरी आपसे प्रार्थना है, रेणुका जी को कुछ मत कहिए रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है। दरअसल जब प्रधानमंत्री सदन में बोल रहे थे तो सदन में काफी हंगामा हो रहा था, इसी दौरान सभापति लोगों को चेतावनी देते हैं, तभी रेणुका चौधरी हंसने लगती हैं तो वेंकैया नायडू कहते हैं आपको क्या हुआ, अगर कोई दिक्कत है तो डॉक्टर के पास जाइए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights