Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारीयों की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न...

छत्तीसगढ़: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारीयों की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न…

रायपुर। 18 जनवरी दिन बुधवार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश पदाधिकारीयों की प्रथम बैठक राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश उपाध्यक्षा लक्ष्मी वर्मा, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद सद्दाम, डॉ. सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नज़मा अज़ीम भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री रजनीश शुक्ला की मुख्य आतिथ्य एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बहुत ही महत्वपूर्ण है पार्टी ने इस मोर्चे का गठन अल्पसंख्यक समाज में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए गठन किया है।

प्रदेश प्रभारी मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि आगामी 2023 में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है मोर्चा के पदाधिकारी अपने अपने जिले एवं अपने मंडल के बूथ स्तर तक जाकर बूथ को मजबूत बनाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शकील अहमद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि नवीन दायित्व जिन्हें प्राप्त हुआ है अपने दायित्व के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को मंडल बूथ स्तर तक पहुंचा कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी में जोड़ें और आने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बने इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा की अहम भूमिका रहे।

बैठक को मोर्चा के प्रभारी डॉ सलीम राज एवं प्रभारी आरिफ खान एवं रश्मि वर्मा ने संबोधित किया में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से आए समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष असगर अली, यास्मीन खान, वसीम अंसारी, हामीद अहमद, बशीर अहमद, नौरीन शम्शी, प्रदेश मंत्री, हकीम मुहम्मद, मुनमुन जैन, जसवंत कौर, रेशमा शेख, सफीक खान, शेख आसिफ, कोषाध्यक्ष रजिया खान सह कोषाध्यक्ष वरुण जैन, कार्यलय मंत्री, गगन दीप सिंह, रेहाना खान, मीडिया प्रभारी, स्वाधीन जैन, सह प्रभारी गुलाम गौस, सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, सह प्रभारी संदीप संघाई, फैजान अहमद (शिबू) प्रदेश मीडिया प्रभारी  IT CELL, आशीष यूसुफ, शेख निज़ाम  विशेष रुप से उपस्थित रहें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights