Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस की बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- "गढ़बो नवा छत्तीसगढ़" हमारे लिए...

कांग्रेस की बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” हमारे लिए केवल नारा नही…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र दिल्ली में चल रही कांग्रेस की अहम बैठक के बीच पार्टी अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया है। कांग्रेस आलाकमान ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में चल रही छत्तीसगढ़ सरकार की टैग लाइन “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” को कोट किया है ,जिसका हिंदी में अर्थ ” नया छत्तीसगढ़ गढ़ेंगे” है। बाद राजनीतिक गलियारे में इस ट्वीट के पीछे के संदेश को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओ की बैठक की तस्‍वीर और वीडियो ट्वीट करते हुए ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के नारा लिखा। उन्होंने लिखा कि ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है, छत्तीसगढ़ की उन्नति व सामाजिक न्याय के लिए एक ध्येय है। छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास, विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाता रहेगा। हम मिलकर काम करेंगे और छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाते रहेंगे।

खड़गे के इस ट्वीट में छत्‍तीसगढ़ में प्रदेश संगठन और चुनाव को लेकर बड़ा संदेश माना जा रहा हैं।

ज्ञात हो कि एआईसीसी मुख्‍यालय में चल रही इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा मौजूद हैं। वहीं, राज्य के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. चरण दास महंत, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा, वनमंत्री मोहम्‍मद अकबर, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, वरिष्‍ठ विधायक सत्‍यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू भी उपस्थित हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights