Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर नए सिरे से पैनल तैयार, 14 विधायक...

छत्तीसगढ़: कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर नए सिरे से पैनल तैयार, 14 विधायक 2 मंत्री का टिकट खतरे में, देर रात तक चली बैठक…

रायपुर। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार बैठकें चल रही है। सीएम हाउस में रविवार को फिर बैठक रखी गई। जिसमें प्रत्याशी चयन को लेकर पैनल तैयार करने के लिए पार्टी के नेताओं के बीच देर रात तक चर्चा चलती रही। बैठक में तय हो गया है कि मंत्रियों की टिकट नहीं काटी जाएगी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक दो मंत्रियों को लेकर अब भी संशय की स्थिति है, वहीं 14 विधायकों की टिकट भी खतरे में है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के बीच चर्चा हुई। इस दौरान बस्तर और बिलासपुर संभाग की सीटों को लेकर पैनल तैयार करने की प्रक्रिया देर रात तक चली। इस दौरान विशेष तौर पर कांकेर, जगदलपुर, नारायणपुर, बिल्हा, तखतपुर और सरगुजा संभाग के सामरी की सीटों में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा की गई।

पदाधिकारियों से भी की गई रायशुमारी
संभागों की अलग-अलग विधानसभा सीटों को लेकर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से भी दावेदारों को लेकर फीडबैक लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संभागवार चर्चा के लिए कई पदाधिकारियों को सीधे सीएम हाउस बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक बस्तर और बिलासपुर संभाग की सीटों पर तैयार पैनल को लेकर नए सिरे से चर्चा की गई।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कई जगहों से सिंगल नामों का पैनल था, लेकिन दिल्ली की सर्वे रिपोर्ट और यहां की रिपोर्ट में काफी अंतर पाया गया। कहा जा रहा है कि 14 ऐसे विधायक जिनकी सर्वे रिपोर्ट खराब आई है, उनमें से कुछ के नामों के सिंगल पैनल ही थे। वहीं जिन दो मंत्रियों की टिकट काटने की बात सामने आ रही थी, उन्हें दूसरे सीटों में मैनेज करने की कवायद भी चल रही है।

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने वरिष्ठ नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि तैयार किए जा रहे नए पैनल के साथ किसी भी सीट में सिर्फ सत्ता-संगठन की गोपनीय रिपोर्ट और स्थानीय स्तर पर मिले फीडबैक को ही मद्देनजर रखा जाएगा।

प्रियंका के दौरे को लेकर भी चर्चा हुई
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 21 सितम्बर को भिलाई में महिला सम्मेलन आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होने पहुंच रही है। बीती रात हुई बैठक में प्रियंका के दौरे को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई और दौरे को लेकर मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात भी हुई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights