क्राइम

Bilaspur news: पेट्रोल पंप संचालक अग्रवाल का अपहरण कर मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

Bilaspur news: Man arrested for abducting petrol pump operator Agarwal

बिलासपुर। अवैध संबंध का आरोप लगाकर पेट्रोल पंप संचालक का अपहरण और मारपीट के मामले में फरार युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से लूट की रकम जब्त की गई है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

टिकरापारा में रहने वाले दुर्गा यादव ने अपहरण की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसके पति भोला यादव रायपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। पेट्रोल पंप संचालक जीतू अग्रवाल महिला और उसके पति को घुमाने के लिए वृंदावन लेकर गया था। वहां से लौटते समय भोला ने अपनी पत्नी से विवाद किया। इस पर पेट्रोल पंप संचालक ने उसे रास्ते में ही कार से उतार दिया। उसकी पत्नी दुर्गा और बच्चों को लेकर शहर आ गया। भोला किसी तरह शहर पहुंचा। उसने घर आकर पत्नी पर पेट्रोल पंप संचालक से अवैध संबंध का आरोप लगाकर मारपीट की।

इसकी जानकारी होने पर पेट्रोल पंप संचालक अपने कर्मचारी की पत्नी को घर से लाकर होटल में ठहरा दिया। इधर भोला ने अपने मालिक को घर बुलाकर मारपीट की। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक और उसके ड्राइवर को धमकाकर कोनी की ओर ले गए। सेंदरी के पास मारपीट कर घायल पेट्रोल पंप संचालक और उसके ड्राइवर को छोड़ दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित भोला यादव और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अर्जुन उर्फ उल्लू यादव (19) निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बुधवार को उसे नया बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Latest