Homeअन्यउत्तराखंड: खाई में गिरी बस, 30 लोगों की मौत की आशंका, 20...

उत्तराखंड: खाई में गिरी बस, 30 लोगों की मौत की आशंका, 20 शव बरामद

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित नानीधंदा इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 20 लोग मारे गए है, वहीं 12 अन्य घायल हुए हैं.

ताज़ाख़बर36गढ़:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित धूमाकोट के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 30 लोगों की मौत की आशंका है. बताया जा रहा है कि यह बस क्वीनस गांव से रामनगर जा रही थी.

उधर पुलिस के मुताबिक, उन्होंने 20 शव बरामद किए हैं, वहीं 12 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. गढ़वाल के कमिश्नर दिलीप जवालकर ने आशंका मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गए हैं.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts