बिलासपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 10 अगस्त 2025, रविवार को कोटा विधानसभा क्षेत्र में भव्य आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे डी.के.पी. ग्राउंड, कोटा में आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी कोटा विधानसभा के आदिवासी समाज द्वारा की जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव करेंगे।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में तूलेश्वर सिंह मरकाम (विधायक, तानाखार पाली) तथा विशिष्ट अतिथि दिलीप लहरिया (विधायक, मस्तूरी) मौजूद रहेंगे।
सम्मेलन की सफलता के लिए समाज के कई प्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें संरक्षक गोंड़ महासभा लतेल सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य रजनी पिंटू मरकाम एवं जयकुमारी प्रभु जगत, सभापति गोंड़ महासभा मनोहर सिंह ध्रुव, सरपंच संघ अध्यक्ष लखन पैकरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा विधिराम सिदार, भैना समाज के राजाराम राज भानू, जिला कांग्रेस अ.ज.जा. प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू सिदार शामिल हैं।
इसके अलावा अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कोटा सुरज साधेलाल भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष कोटा सरोज दुर्गेश साहू, उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष कोटा मनोहर सिंह राज, जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष कोटा आदित्य दिक्षित को भी आमंत्रित किया गया है।
अनेक आदिवासी समाजों की होगी भागीदारी
जिला अ.ज.जा. प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईश्वर सिदार ने बताया कि इस अवसर पर गोंड़, कवर, तवर, बिंझवार, धनुहार, सौरा, भैना, कोल, मांझी, परगनिहा, बैगा, सौता, उरांव, धुलिया, अगरिया समेत कई आदिवासी समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध एवं विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया जाएगा।
तैयारियों के तहत पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण अभयनारायण राय और ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दिक्षित ने स्थल पहुंचकर समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात और चर्चा की।
यह आयोजन न केवल आदिवासी संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक बनेगा, बल्कि समाजिक सरोकारों को भी मजबूत करने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।


