Homeखेलबिलासपुर अंडर-14 क्रिकेट में नई प्रतिभाओं की दस्तक, 212 खिलाड़ियों में से...

बिलासपुर अंडर-14 क्रिकेट में नई प्रतिभाओं की दस्तक, 212 खिलाड़ियों में से संभावित टीम के लिए 89 खिलाड़ियों का चयन; साइंस कॉलेज में लगेगा कैंप…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंडर-14 टीम के गठन के लिए आयोजित ट्रायल में नन्हे क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा और हुनर का दमदार प्रदर्शन किया। आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल में 20 सितंबर को आयोजित इस ट्रायल में बिलासपुर समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 212 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं के सामने खिलाड़ियों ने फिटनेस, कैचिंग, फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 टीम में जगह बनाने के लिए जोर लगाया।

ट्रायल में बिलासपुर के अलावा पेंड्रा, मरवाही, तखतपुर, मुंगेली, जांजगीर, कोटा, मस्तूरी, बिल्हा, सीपत, लोरमी और मल्हार सहित विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचे थे। सुबह करीब 9 बजे दस्तावेज और पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे से मैदान पर खिलाड़ियों की वास्तविक परीक्षा शुरू हुई।

ट्रायल के दौरान सबसे पहले खिलाड़ियों की फिटनेस परखने के साथ कैचिंग और फील्डिंग कराई गई। इसके बाद गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, प्रदर्शन और खेल क्षमता का आकलन किया गया। कम उम्र के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ ट्रायल में हिस्सा लिया और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

चयन प्रक्रिया के लिए एस. जावेद, आकाश सिंह, प्रवीण कुमार, अभिनव शर्मा, शिवेन्द्र सिंह और नावेद अली चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहे। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से जितेंद्र वेगड़ आब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे।

212 खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद चयनकर्ताओं ने अंडर-14 कैंप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है। चयनित खिलाड़ियों में विश्वम दीक्षित, मोनेश कुमार ध्रुव, प्रणय साहू, शिवांश यादव, अनीश राय, जीवन शर्मा, यथार्थ देवांगन, आरोन तिमोथी, मोहित मुरारी झा, अनुज पांडे, कार्तिक आहूजा, मोहम्मद अयान खान, विशेष सोनी, अवनीश शुक्ला, तनिष्क घोरे, स्वर्णिम साईंनाथ केशरी, प्रणीत रयान नंद, अंगद सिंह बाली, अद्वैत गोवर्धन, यश लहरे (पेंड्रा), प्रिंस पटेल, अभिमन्यु सिंह ठाकुर, नितिन कुमार उपाध्याय, शौर्य लहरे, तनिष्क गुरबानी, सिद्धार्थ वर्मा, इश्मान सिंह उपवेजा, उत्कर्ष खांडे, गौरव साहू, सात्विक सिंह, विशेष बोरकर, आर्यन शर्मा, आरव मिश्रा, अर्णव सिंह ठाकुर, स्वास्तिक शर्मा, शोभित घोष (देवरीखुर्द), मोहम्मद रेहान खान, अन्वेष शुक्ला, तनिश लहरे, रणविजय गंगोत्री, अभिनव अवस्थी, राघवेंद्र चौहान, आशुतोष पांडे, आदित्य शुक्ला, देबांगशु सरकार, आयांश कुमार तराना, जहश चुंगानी, आरव दयालानी, चंदन निर्मलकर, कृष्ण आदिले, विराट गंगोत्री, देवांश गोरख, राजवर्धन सिंह चौहान, अंश पंथ, शिवम, सारांश अग्रवाल, सुयश, विनायक उपाध्याय, अयान अंसारी, सात्विक भट्टाचार्जी, प्रशांत चौधरी, रतिक कुमार मसीह, साहिल पंडित, आर्यन टंडन, सानिध्य गीडवानी, आयुष कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, शुभ श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, हरि ओम, विराज जांगड़े, अक्षत पांडे, दक्ष यादव, अद्वित वाल्के, हार्दिक गुप्ता, वेदांत यादव, आलोक नायर, हार्दिक सिंह ठाकुर, सैम मतलानी, निश्चल रात्रे, यश कुमार पांडे, आयुष्मान सिंह, अनिवर्थ सिंह, अनय प्रताप सिंह, आंजनेय प्रताप सिंह ठाकुर, कलश सिंह चौहान, बशिष्ठ नामदेव, मनरूप सिंह, अनिरुद्ध सिंह चौहान, अनादि जायसवाल और समर्थ हिरवानी शामिल हैं।

चयनित सभी खिलाड़ियों के लिए 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे साइंस कॉलेज, सरकंडा में अंडर-14 कैंप आयोजित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को सफेद वेशभूषा में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि समय पर उपस्थित नहीं होने वाले खिलाड़ियों को कैंप से बाहर किया जा सकता है।

कैंप के दौरान खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, फिटनेस और खेल की रणनीति सहित विभिन्न पहलुओं पर काम कर खिलाड़ियों के क्रिकेट स्किल को और मजबूत किया जाएगा।

अंडर-14 कैंप के दौरान चयनित खिलाड़ियों के बीच सिलेक्शन मैच भी कराए जाएंगे। इन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर की अंतिम अंडर-14 टीम का गठन किया जाएगा। यानी ट्रायल में चयन के बाद भी खिलाड़ियों के लिए असली चुनौती कैंप और सिलेक्शन मैच में अपना प्रदर्शन साबित करना होगी।

ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, शरद मुरारका, आनंद तावड़कर, सुशांत शुक्ला और सौरभ राय सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-14 स्तर पर आयोजित इस ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में क्रिकेट को लेकर बढ़ती रुचि और नई प्रतिभाओं की मौजूदगी को दर्शाती है। अब चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी और कैंप व सिलेक्शन मैच के आधार पर बिलासपुर की मजबूत अंडर-14 टीम तैयार की जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts