Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमपति-पत्नी और वो के झगड़े में एक परिवार हो गया तबाह, शिक्षक...

पति-पत्नी और वो के झगड़े में एक परिवार हो गया तबाह, शिक्षक ने पति की हत्या की फिर खुद मौत को गले लगाया

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) पति-पत्नी और वो के झगड़े से एक परिवार तबाह हो गया। दूसरी महिला से संबंध रखने पर जब पत्नी ने आपत्ति की तो पति ने टांगी मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर कानून के डर से खुद भी फांसी पर झूल गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है

घटना तखतपुर ग्राम बघेलकापा की है। बताया जाता है कि गांव के युवक भूपेन्द्र दीनकर पिता मनीराम दिनकर (30) पेशे से शिक्षक था। उसकी शादी कामना दिनकर निवासी लोखड़ी तखतपुर से 2 महीने पहले हुई थी। पति का गांव की ही एक महिला के साथ विवाह के बाद भी अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी लगने के कारण पत्नी ने पति को कहा कि यह सब बात विवाह होने के बाद अच्छी नहीं है। इसी बात को लेकर कल रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पति ने पास में रखी टंगिया से पत्नी पर वार कर दिया, जिससे पत्नी बिस्तर पर ही गिर गई और मृत्यु हो गई। इसके बाद पति ने उसी कमरे में फांसी लगा ली। पति-पत्नी दोनों की लाश कमरे में ही थीं। पत्नी बिस्तर पर पड़ी हुई थी और पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शनिवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोल कर देखा तो पति-पत्नी के शव एक कमरे में ही थे।

2 महीने पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि 2 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। पत्नी का कहना था कि यदि दूसरे से प्यार था तो मुझसे शादी क्यों की थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों की जीवन समाप्त हो गई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights