Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव 2019: ‘अब होगा न्याय’ नारे के साथ कांग्रेस लड़ेगी चुनावी जंग

लोकसभा चुनाव 2019: ‘अब होगा न्याय’ नारे के साथ कांग्रेस लड़ेगी चुनावी जंग

भाजपा के ‘फिर एक बार- मोदी सरकार’ नारे के जवाब में कांग्रेस ‘अब होगा न्याय’ नारे के साथ आम चुनाव की जंग में उतरेगी। रविवार को इस नारे के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने अपना देशव्यापी चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया। कांग्रेस ने अपनी न्याय योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खुली बहस की चुनौती दोहराई है।

कांग्रेस का 2014 में एकता और सबका विकास का संदेश देते हुए मुख्य नारा ‘हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की’ था। तब कांग्रेस सत्ता में थी, जबकि तब प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के इर्द गिर्द ही मुख्य नारा गढ़ा था। भाजपा का मुख्य नारा ‘अबकी बार- मोदी सरकार’ था। इसके साथ ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘ सबका साथ-सबका विकास’ भी थे। इस बार भाजपा ने ‘फिर एक बार- मोदी सरकार’ नारा दिया है।
बहरहाल, कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा व आनंद शर्मा की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि देश में ‘अन्याय’ का माहौल है। इसलिए कांग्रेस का प्रचार अभियान ‘न्याय’ के ईद गिर्द केंद्रित होगा।
उन्होंने कहा कि यह शब्द पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम इन्कम गारंटी योजना को रेखांकित करने के साथ ही समाज के सभी वर्गों को न्याय प्रदान करने की बात भी करता है। कांग्रेस का 2019 का चुनाव प्रचार सरल है, लोगों की भावनाओं तक पहुंचने का का प्रयास है। यह ‘न्याय’ केवल एक शब्द नहीं है, इसकी गहराई है, इसके पीछे सोच है। आज देश ‘न्याय’ की पुकार कर रहा है। नौजवान रोजगार के लिए ‘न्याय’ मांगता है। महिलाएं त्रस्त हैं, वे सुरक्षा के लिए ‘न्याय’ मांगती है, किसान मेहनत-मजदूरी के लिए सही रूप में सम्मान के साथ दाम चाहता है।

मैं ही तो हिन्दुस्तानी हूं… गीत तैयार

पार्टी के मीडिया विभाग प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस के नारे पर विस्तार से बताया। उनके मुताबिक -‘गरीबी पर वार, 72 हजार, अब होगा न्याय’। ‘150 दिन मनरेगा की गारंटी, अब होगा न्याय’। ‘महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में, अब होगा न्याय’। ‘किसान को मिलेगा फसल का सही दाम, अब होगा न्याय’। आदि। इसके लिए कांग्रेस ने एक गीत भी तैयार किया है। संचार माध्यमों में इस अभियान के प्रचार के साथ ही कई वाहन भी प्रचार के लिए देशभर में घूमेंगे। अभियान के तहत न्याय योजना, गरीबी उन्मूलन, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार, किसान, महिला आरक्षण, सरलीकृत जीएसटी, स्वास्थ्य योजना, शिक्षा और स्टार्टअप जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। कांग्रेस के अभियान का मुख्य गीत ‘मैं ही तो हिन्दुस्तानी हूं’ सिने गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है और संगीत अर्जुन हरजाई ने दिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights